फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, दो गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
सोहराबपुर गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मऊ। जिले में सोमवार को हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में परेशानी भी बढ़ा दी। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सोहराबपुर गांव में मूसलाधार बारिश से जीवित राम का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। उधर, तेज हवा के साथ बारिश से सुरहुरपुर और चकजाफरी गांव में बिजली का तार टूट गया, जिससे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में दोपहर बाद करीब 20 मिनट तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कृषि विभाग के अनुसार सोमवार को 1.75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगस्त में अब तक 109.50 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 31 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 88 प्रतिशत रही और छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। करहां : सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश होने से सुरहुरपुर और चकजाफरी गांव में विद्युत तार टूटकर गिर गया। हादसे की आशंका को देखते हुए बिजली निगम ने संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी। सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। विद्युत उपकेंद्र करहां के अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि तेज हवा के कारण तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराई जा रही है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

सोहराबपुर गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें