मऊ। जिले के व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लिए रेलवे ने राहत भरी खबर दी है। खबर यह है कि 12 सितंबर से चौरीचौरा तथा कृषक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा। वाराणसी रूट पर दो ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी। वर्तमान में तीन ट्रेनों का संचालन मऊ जंक्शन से हो रहा है। जिसमें ताप्तीगंगा, साबरमती तथा सरयु यमूना एक्सप्रेस।
इन तीनों ट्रेनों का रूट बलिया-आजमगढ़-शाहगंज होते हुए हैं। लेकिन वाराणसी रूट तथा गोरखपुर रूट पर कोई ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। इस रूट पर ट्रेन के न चलने से व्यापारियों के साथ अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रेलवे ने 80 ट्रेनों के संचालन पर सहमति बनाई है। इन ट्रेनों में वाराणसी-गोरखपुर रूट की दो ट्रेने चौरीचौरा तथा कृषक एक्सप्रेस है। दोनों ट्रेन नियमित हैं, ऐसे में इनके 12 सितंबर से संचालन होने से यात्रियों को काफी सुगमता होगी। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 सिंतबर से चौरीचौरा, कृषक एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।