फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकीपुर में सड़क पर घुटने तक गंदा पानी

विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक के सुग्गीचौरी गांव के लोकिपुर पुरवे में सड़क पर बहता घरों का गंदा पानी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। सुग्गीचौरी-बरहज मार्ग स्थित लोकीपुर पुरवे में बरसात शुरू होने से पूर्व ही सड़क पर घुटने तक पानी लगा हुआ है। लोगों के घरों की नालियों से निकलने वाला गंदा पानी निकास की उचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य मार्ग पर बह रहा है। ऐसे में आवागमन में लोगों को दुश्वारियां आ रही हैं। ग्रामीणों की मानें तो लोकीपुर गांव के करीब 30 घरों का गन्दा पानी पहले गांव स्थित पोखरी में बहता था। जिस पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया। पानी के निकास का कोई दूसरा विकल्प न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सडक पर बहकर जमा हो रहा है। सुग्गीचौरी-मधुबन मार्ग देवरांचल के धर्मपुर विशुनपुर, सिसवा, हाटा, नकिहवा, लोकया, श्रीरामपुर सहित 10 से अधिक गांवों को तहसील व थाना मुख्यालय से जोड़ता है। ऐसे में यदि बरसात पूर्व इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो फिर बरसात के दिनों में तो स्थिति और बदतर होने वाली है।
विज्ञापन

बलवंत जायसवाल ने बताया कि दबंगों ने पोखरी की भूमि पर कब्जा जमा रखा है। इसके खिलाफ ग्रामीण संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल व उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। घनश्याम शर्मा ने बताया कि जलनिकास का कोई साधन नहीं है तो फिर पानी सडक पर बहेगा ही। समस्या समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई जा चुक है। बगेदू यादव ने कहा कि सड़क का जमा पानी मेरे खेत में आ रहा है। जिससे फसल बर्बाद होना तय है। शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। ग्राम प्रधान जितेन्द्र यादव ने बताया कि पोखरी पर कब्जे के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार लगायी जा चुकी है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें