फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डिवाइडर से टकराकर, तीन बार पलटी भट्ठा संचालक की कार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। चाल्हा पीरुआ गांव के पास सोमवार सुबह 6:30 बिहार से आ रही अनियंत्रित कार पूर्वांचल एक्सप्रेस डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी। घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा सुरक्षा दस्ता के साथ रानीपुर थाना की पुलिस भी टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने कार सवार को मृत घोषित कर दिया। आसीम आजमगढ़ के अजमतगढ़ के पास ईंट भट्ठे का संचालन करता था। कोयले की खरीदारी के लिए बिहार के रोहतास जिले के डेहरी आन सोन गया था।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के देवापार गांव निवासी आसीम (35) पुत्र अजमल खान रविवार शाम बिहार गया था। सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहार से वापस कार से लौट रहा था। सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 279.9 पॉइंट पर चाल्हा पिरुआ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद तीन पलटी मारी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर कार को सीधा कर घटना की जानकारी यूपीडा के सुरक्षा दस्ता के साथ रानीपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दोनों टीम ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजन को सौंप दिया।

-

दो दिन पहले ही मृतक को हुआ था पुत्र

रानीपुर। आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के देवापार निवासी आसीम को दो दिन पहले ही पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। घटना की जानकारी होने पर मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त हुई। रानीपुर थाना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले उसे पुत्र हुआ था। मृतक चार भाई था, इसमें वह तीसरे नंबर पर था। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन




इनसेट

घटना स्थल से कुछ दूर पर पलटी थी पिकअप, बिहार के चार की हुई थी मौत

रानीपुर के चाल्हा पिरुआ के पास जहां अनियंत्रित कार पलटने से भट्ठा संचालक की मौत हुई है। उस स्थान से मात्र कुछ दूरी पर ही विनोदपुर गांव के पास बीते 11 मार्च को टायर फटने से पिकअप पलट गई थी। इसमें पिकअप सवार सात लोग घायल हो गए थे। एक की मौत हो गई थी, जबकि तीन की उपचार के दौरान तीन दिन बाद मौत हो गई। सभी घायल और मृतक बिहार के खगड़िया और बेगूसराय के रहने वाले थे, जो आजमगढ़ में सड़क निर्माण करने वाली कंपनी में काम करते थे। ठेकेदार का गाजीपुर में साइड पर काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर वहीं पर पिकअप से सामान लेकर जा रहे थे।



50 दिनों में 11 हादसों में 11 लोगों की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीते 50 दिनों में 11 हादसे हुए हैं, इसमें कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद के तीन थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टर्निंग पॉइंट के पास, डिवाइडर से टकराने या टायर फटने से ही हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें