लिटिल फ्लावर स्कूल बनगावां घोसी के प्रांगण में रविवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान व कला प्रदर्शनी के माध्यम से अपने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाया। नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को संस्थापक विजयशंकर यादव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में बनाये गए सी बीच,पर्वतीय जीवन,रेगिस्तान में जीवन को सुगम बनाने के मॉडल ने सबका ध्यान खींचा।संस्था के संस्थापक विजयशंकर यादव ने कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पीजी की छात्रा आराध्या, कक्षा नर्सरी की छात्रा वैश्वनी, अनुष्का यादव, एलकेजी की छात्र प्रणव सिंह,यूकेजी की छात्रा अनुष्का यादव, कक्षा एक के छात्र श्रेयांश सिंह, कक्षा 2 की छात्रा सना परवीन ,कक्षा 3 के छात्र याशु अली, कक्षा 4 की छात्रा प्रियासा यादव, कक्षा 5 के छात्र विष्णु यादव, कक्षा 6 की छात्रा वैष्णवी मिश्रा, कक्षा 7 की छात्रा मनीषा चौधरी, कक्षा 8 की छात्रा रुचिका की माताओ को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
निदेशक मुरलीधर यादव ने कहा कि मातृ शक्ति के द्वारा हमेसा परिवर्तन हुआ है।हैम सभी अपनी माता के दिये संस्कारो के द्वारा ही आगे बढ़ रहे है।हर महापुरुष के पीछे उनकी माता का बहुत बड़ा योगदान रहा है।इस लिए आप सभी माताएं अपने पाल्यो के रहन-सहन, खानपान पर विशेष नजर रख कर उनको योग्य नागरिक बनावे। प्रधानाचार्य संजय राय ने आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना, अमित सिंह, अरविंद पाण्डेय, प्रिंसिपल जीतू लेपचा, राकेश यादव, धर्मेंद्र यादव की सहभागिता रही।