नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था के ट्रेनिंग हाल में आयो
नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के ट्रेनिंग हॉल में बृहस्पतिवार को हेयरस्टाइल प्रतियोगिता और समाचार पत्रों से बने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में खुशबू यादव और हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में संध्या साहनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में खुशबू यादव को प्रथम, सुनीता यादव को द्वितीय और रुक्मिणी यादव को तृतीय स्थान मिला।
वहीं हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में संध्या साहनी को प्रथम, विनीता यादव को द्वितीय और ज्योति साहनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक मीना शर्मा ने कहा कि हम थोड़े से पैसे में महिलाओं को एक से बढ़कर एक हेयरस्टाइल और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देते हैं।
संस्था के प्रबंधक मुमताज खान आर्टिस्ट ने कहा कि समाचार पत्र से बनी ड्रेस बनाने की प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक ड्रेस बनाई। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजी-रोटी से जोड़ना है।
निर्णायक अर्पिता सिंह ने बताया कि छात्राओं ने एक से बढ़कर एक हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुष्पा जायसवाल, नाज़रा, प्रीति गुप्ता, रोफदा, काजल यादव, समरीन, अंजलि कुमारी, प्रतीक्षा यादव, निशा साहनी, प्रभा राव और निशा भारती उपस्थित रहीं।