फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूलों के फिटनेस फेल 22 वाहनों का चालान, चार सीज

विज्ञापन
स्कूली वाहनों को चेक करती एआरटीओ और यातायात पुलिस की टीम।स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के फिटनेस फेल और परमिट नहीं होने पर 22 वाहनों का चालान किया गया तथा चार वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल और घर पहुंचाने के लिए वाहनों का फिटनेस होना आवश्यक है। बीते अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों का फिटनेस कराया गया था और बचे हुए स्कूल संचालकों को नोटिस दी गई थी।
इसके बावजूद उन्होंने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया है। नए शिक्षा सत्र शुरू होने पर स्कूल आने-जाने वाले मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में लाकर फिटनेस कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण के लिए रविवार को भी एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव, अनुप कुमार, यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय, शरद यादव, उमाकांत, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें