फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : तमसा नदी को स्वच्छ रखें..., BJP विधायक ने की आरती; बोले- सरकार से पानी छुड़वाने की करेंगे अपील

Mon, 04 Nov 2024 01:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News : तमसा नदी को स्वच्छ रखने के लिए रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में अभियान चला जा रहा है। लोगों से नदी की सफाई की भी अपील की गई। तमसा नदी की भव्य आरती के साथ नदी को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
तमसा तट पर नदी की आरती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब मऊ की ओर से तमसा नदी को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से श्री अमरनाथ सेवा समिति शांति कुंज गायघाट स्थित महादेव मंदिर परिसर में तमसा तट पर मधुबन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामविलास चौहान, नगर पालिका परिषद के सदस्य अधिकारी दिनेश यादव एवं डीएफओ प्रभाकांत पांडेय ने रोटरी दीप जलाए और जनमानस का आह्वान किया कि तमसा नदी को स्वच्छ रखें।

विज्ञापन




हर व्यक्ति का दायित्व नदी एवं पोखरों को साफ और सुरक्षित रखना है, तभी हमारा जीवन सुचारू से चल सकेगा। पवित्र तमसा नदी के तट पर रोटरी क्लब मऊ की ओर से आयोजित तमसा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामविलास चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विज्ञापन


तदोपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविलास चौहान, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, डीएफओ, रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव पुनीत श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक डॉ एचएन सिंह,डॉ संजय सिंह, अजीत सिंह, पूर्व सचिव सचिंद्र सिंह एवं डॉ. शशांक शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से तमसा आरती और फिर रोटरी दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन


विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि तमसा नदी में जलधारा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मिशन मंत्री से मुलाकात करके जल्दी ही पानी छुड़वाने का प्रयास करेंगे, ताकि इसमें निरंतर पानी का बहाव बना रहे, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रह सकेगा। डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि तमसा नदी में पानी कम होने की वजह से तमाम दुश्वारियां उत्पन्न हो रही हैं। पानी नहाने लायक नहीं रह गया है। कार्यक्रम का संचालन सचिंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें