फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों से गंगाजल लाने जाएंगे कांवरिए

विज्ञापन
मधुबन से पांती शिव मंदिर को जाने वाली बदहाल सड़क।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सावन माह शुरू होने में चंद दिन हैं। जहां प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं तो वहीं शिवालयों में साफ-सफाई हो रही है। लेकिन जिस रास्ते से कांवरिए गंगाजल लाने जाएंगे उसके प्रति संबंधित विभाग उदासीनता बरत रहा है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर नंगे पांव गंगाजल लाना कांवरियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगा। सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। कांवरिए विभिन्न मार्गो से नंगे पांव गाजीपुर से गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। लेकिन इस बार इन कांवरियों को क्षतिग्रस्त मार्गों पर गंगाजल लाना कठिनाइयों भरा होगा। रास्ते में पड़ने वाला बढुआगोदाम-चिरैयाकोट मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर कई स्थानों पर जो गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। इसी मार्ग से इस बार भी कांवरिए गंगा जल लेेने गाजीपुर जाने वाले हैं।
विज्ञापन

मधुबन: मधुबन बेल्थरा से शिव मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में बदल गया है। यहां शिवपुरी पांती में 2002 में निर्मित दिव्य ज्योति जटाधारी शिवमंदिर पर लगातार शिवरात्रि, श्रावण मास में मेला लगता है। बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के साथ ही कांवरिये भी पहुंचते हैं। लेकिन गड्ढे में तब्दील इस सड़क से होकर कांवरियों को जाना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह कहते हैं कि शासन की तरफ से सड़क मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी यूपीडा को मिली है। शासन को पत्र भेजा गया है। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा किसान नेता राकेश सिंह ने आयुक्त आजमगढ़ मंडल विजय विश्वास पंत से मिलकर रतनपुरा - भीमपुरा पिच रोड की मरम्मत कराने की मांग संबंधी पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि इस सड़क पर दो पहिया चार पहिया वाहन से चलने लायक नहीं रह गई है। इस सड़क में इतने गढ्ढे हो गए हैं कि बरसात के दिन में भी साइकिल ,मोटरसाइकिल तथा पैदल चलना काफी दुरूह हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह सड़क रतनपुरा ब्लाक के दक्षिणांचल दो दर्जन गांव की जनता के आने जाने के लिए मुख्य सड़क है। बलिया जिले में पड़ने वाले इस सड़क का हिस्सा काफी बढ़िया बना है। मऊ जनपद की सीमा में नौ किलामीटर लंबे भीमहर- सेमराजपुर मार्ग के गढ्ढों में वाहनों क टायर पंचर हो जाते हैं। आयुक्त ने भाजपा नेता को आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

मारकंडेय धाम से गंगा जल लेकर पिपरीडीह रेलवे स्टेशन से पिपरीडीह -बढुआगोदाम के इसी जर्जर मार्ग से क- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें