फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
घोसी के सोमरीडीह गांव में नवनिर्मित हनुमान जी के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा पर निकले कलश यात्रा ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। क्षेत्र के सोमारीडीह गांव में नव निर्मित श्रीहनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण कर कुंवारी कन्याओं तथा महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए चल चल रही थीं। जुलूस सोमारीडीह, शोधनपुर, गौरीडीह, धरौली, मखदुमपुर होते मुख्य मार्ग से बड़ागांव होते धरौली मोड़ पहुंचा। जहां विधि विधान से पवित्र सरयू नदी का जल कलश में भरा गया। जहां मंत्रोच्चार के बीच हनुमानजी प्रतिमा को लाए गए जल से जलाभिषेक किया। साथ ही विश्व कल्याण की कामना करने के साथ ही कोरोना बीमारी से बचाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जमुना चौहान, सुदमिया देवी, रमेश विश्वकर्मा, नंदलाल चौहान, उदयभान चौहान, पिंकी, रिंकी, रीमा, सीमा, नंदिनी, सुनीता, प्रतिमा, सविता, गीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें