फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कॅरिअर चुनने के दौरान सतर्क रहें

विज्ञापन
नगर के ​शिक्षा विभाग कालोनी ​​​स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग और तनाव प
विज्ञापन
मऊ। नगर के शिक्षा विभाग कॉलोनी स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग और तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सरकारी नौकरी की तैयारी से लेकर उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में युवाओं, छात्रों को जानकारी दी गई। पुस्तकालयाध्यक्ष और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं काे कॅरिअर चुनने के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

दूसरों को देखकर अपने पाठ्यक्रम, कॅरिअर का चुनाव न करें। कहा कि दूसरों से प्रोत्साहित हों, लेकिन क्षमताओं को जरूर जानें। इसका लाभ आपको तैयारी, पढ़ाई या फिर जीवन में हमेशा मिलेगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वीणा ने कहा कि युवाओं को अपने-अपने कॅरिअर को बनाने के लिए अभिरुचि के अनुसार विषयों का चयन कर उसमें शिक्षा हासिल करने की जरूरत है। जिससे सफलता मिलने में आसानी होगी। कॅरिअर काउसलिंग आपको अपनी ताकत और कमजोरियों को समझने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें