फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से भैंसही नदी में नहाने के लिए लगाया छलांग, डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के छपरा गांव स्थित सखीनी कुटी के पास सोमवार की सुबह भैसही नदी के पुल के पास दोस्तों संग नहाने गया युवक पुल सें नदी में कूदा लेकिन बाहर नहीं निकला। देर शाम तक रानीपुर और चिरैयाकोट की पुलिस गोताखोरो को लेकर पानी में पानी में उसकी तलाश करती रही पर उसका कहीं पता नही चल सका। सात घंटों की तलाश के बाद अंत में गोताखोरो के साथ दोनों थाना की पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी अमन कनौजिया 21 पुत्र सुरेश कनौजिया अपने दोस्तों के साथ छपरा अपने गाव से बाईक से भैंसही नदी के सखीनी पुल पर नहाने गया हुआ था । उसे तैरना नही आता था। दोस्तों के कहने पर वह पुल पर चढ़ कर नदी में कूद गया। इतने में अमन कनौजिया गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा। उसके दोस्त बचाने के लिए पास पहुंचते तब तक अमन नदी में डूब गया और तेज बहाव में बहने लगा। नहा रहे दोस्तो ने शोर मचाया ले्िकन उस समय तत्काल उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आ सका।
दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर रानीपुर एसओ कुमुद शेखर सिंह और चिरैयाकोट एसओ रूपेश कुमार सिंह सिपाहियों के साथ नदी के पास पहुंचे । पुलिस ने जिला मुख्यालय गोताखोर को बुलाकर अमन की घंटो तलाश करवाई।लेकिन देर शाम तक डूबे युवक का पता नहीं चल सका था। वही अमन के नदी म़े डुबने की सूचना परिजनों को मिली तो रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।अमन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। देर शाम तक समाचार लिखने तक अमन के न मिलने के कारण मौके पर भारी भीड़ लगी हुई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब नदी में डूबे अमन कन्नौजिया का जब पता न चल सका तो दोनों थानों की पुलिस व गोताखोर वापस चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें