फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-सेवा केंद्र से आसान होगी न्यायिक प्रक्रिया : जनपद न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने नागरिकों, वादकारियों और अधिवक्ताओं से न्यायालय परिसर में स्थित ई-सेवा केंद्र का अधिक-से-अधिक उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि यह केंद्र न्यायपालिका द्वारा आमजन को त्वरित, सुलभ और पारदर्शी न्यायिक सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है, जहां एक ही स्थान पर कई डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हैं।
जनपद न्यायाधीश ने जोर देकर कहा कि ई-सेवा केंद्र न्यायपालिका और आमजन के बीच एक मजबूत डिजिटल सेतु का कार्य कर रहा है। इन डिजिटल सुविधाओं के उपयोग से वादकारियों को अदालती चक्कर काटने और अनावश्यक भागदौड़ से बड़ी राहत मिलेगी। इससे न्यायिक प्रक्रिया न केवल सरल बनेगी, बल्कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

अंत में उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों, अधिवक्ताओं और वादकारियों से अपील की है कि वे इन सेवाओं का भरपूर लाभ उठाएं, जिससे समय की बचत हो और न्याय तक सभी की पहुंच सुगम हो सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनहित में विभिन्न विधिक सेवाएं और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार संचालित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें