फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से कई घरों में घुसा पानी

Tue, 01 Aug 2017 11:25 PM IST
mau news
विज्ञापन
बारिश में गुजरती कार।
विज्ञापन
कई दिनों से हो रही तेज धूप के बाद मंगलवार को अपराह्न बाद झमाझम बारिश हुई। लेकिन ग्रामीण इलाके में मौसम की बेरुखी बनी रही। बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। वहीं सड़कों पर फिसलन बढ़ने से लोग गिरक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


  जिस क्षेत्रों में बरसात हुई, वहां के किसानों के चेहरे खिल गए। बरसात के बाद उमस और बढ़ गई। किसान बारिश के बीच रोपाई का कार्य करने की जुगत में जुट गए। साथ ही मंगलवार को हुई बरसात से रोपाई किए गए धान के पौधों को संजीवनी मिल गई।  

मंगलवार को अपराह्न करीब एक बजे से झमाझम  40 मिनट तक लगातार बरसात हुई। इसके बाद 20 मिनट तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। लेकिन बाद में पता चला कि बरसात का रूख पूरब से पश्चिम की तरफ था।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ संतोष कुमार मिश्र का कहना था कि बारिश का क्रम शुरू हो जाने से वातावरण में नमी होने से फसल का ग्रोथ तेज होगा। बारिश के दौरान लोग भींगकर अपने गंतव्य को जाते देखे गए। बारिश होने से ब्रह्मस्थान, मुंशीपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। वहीं गड्ढे में तब्दील गाजीपुर-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी जमा हो जाने से आना जाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें