फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में जाना पेयजल का हाल

Mon, 31 Jul 2017 12:01 AM IST
mau news
विज्ञापन
िरीक्षण कर अवलोकन करते ईओ
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मऊ के अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने रविवार को नगर क्षेत्रों में मौजूद पंपों का निरीक्षण कर पेयजल के हाल को जाना। इस दौरान उन्होंने पंपों के साथ-साथ पम्प हाउसों में आपूर्ति के लिए लगाए गए जनरेटरों और सफाई के संसाधनों के रख रखाव का जायजा लिया।
विज्ञापन

 आशीष ओझा ने जलापूर्ति से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर स्थलीय निरीक्षण के दौरान पंप हाउसों पर तैनात  आपरेटरों से भी बातचीत किया। साथ ही उनसे जलापूर्ति में आने वाली दिक्कतों के बाबत जानकारी किया। इसदौरान ईओ नगर पालिका ने लागबुक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपूर्ति की जाने वाली वाटर सप्लाई में क्लोरीन मिलाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए बोले यदि ड्यूटी के दौरान कोई कर्मचारी अनुपस्थिति पाया गया तो उसके विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जलापूर्ति बाधित होने वाली समस्या से सक्षम अधिकारी के साथ-साथ उन्हें सूचित किया जाए। ताकि समय से समस्या का त्वरित निराकरण किया जा सकें। निरीक्षण के दौरान आशीष ओझा के संग सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, जलकल जेई बब्बन प्रसाद शर्मा, जलकल लिपिक कमलेश कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें