वलीदपुर। मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेखवलिया गांव में दो घरों को बुधवार की रात में चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने सेंध खोलकर दोनों घरों से लगभग ढाई लाख सोने के आभूषण और कीमती कपड़े और नगदी चुरा लिया। चोरों ने तीसरे घर में भी चोरी का प्रयास किया था लेकिन परिवार वालों के जाग जाने से चोरों के मनसबू कामयाब नहीं हो सके।
कोतवाली के शेखवलिया गांव निवासी ब्रम्हानंद के मकान में चोर पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने इनके घर से सोने के तीन थान गहने ,कपड़े दो हजार नकदी चुरा लिया। उधर मीरपुर गाँव के चौहान बस्ती निवासी सत्येंद्र चौहान के घर भी बुधवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर पांच थान सोने के जेवरात व छ: हजार नकदी चुरा लिया।
उधर बुधवार की ही रात चोर शेखवलिया गांव निवासी रमेशचन्द राजभर के मकान का ताला तोड़ रहे थे लेकिन आहट पाकर परिवार के लोग जाग गए। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर चोर फरार हो गये।घटना की तहरीर दोनों गृहस्वामियों ने कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस बाबत कोतवाल नीरज पाठक का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्दी चोरी की खुलासा कर दिया जाएगा।