घोसी।कोतवाली क्षेत्र के पिढवल मोड़ के पास बुधवार की देर रात को प्रेमी युगल कहीं भागने का प्रयास कर रहे थे। प्रेमी युगल को देखकर कुछ मनचले बेजा हरकत करने लगे। मनचलों से बचने को दोनों ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया । शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे।
ग्रामीणों को आता देख मनचले तो फरार हो गए पर गांव वालों ने प्रेमी युगल के बाबत पुलिस को सूचना दे दिया।कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को कोतवाली लेकर लड़की को उसके परिवार को सौप दिया।। इस बाबत पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। उधर दोनों पक्ष लोक लाज के चलते कार्रवाई से बचने की जुगत में लगा है।प्रेमी सरायशादी गांव के पास के एक गांव के तथा प्रेमिका पिडवल मोड़ के पास के एक गांव के बताए जा रहे है।