फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के आभूषण उड़ाए

Sun, 08 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर भीटी में शनिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 15 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


 घटना के दौरान घर में कोई भी नहीं था। घर के सभी लोग होली पर बड़हलगंज स्थित अपने गांव गए हुए थे। चोरी की घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच किया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया।



हनुमान नगर भीटी में रिटायर बैंक कर्मी बहादुर प्रसाद मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। होली के मौके पर परिवार के सभी सदस्या होली मनाने के लिए गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित अपने गांव चले गए थे।
विज्ञापन



रविवार को किसी ने फोन पर बहादुर प्रसाद को उनके घर के गेट का ताला टूटने के बात कही। जिसके बाद सूचना पाकर बहादुर प्रसाद और परिवार के सभी सदस्य घर पहुंचे और अंदर गए तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी भी खुली पड़ी थी।
विज्ञापन




 उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को दिए तहरीर में बहादुर प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि चोरों ने घर से 15000 हजार रुपया नगदी सहित, अंगूठी, पायल, मांगटिका, मंगलसूत्र और 10 साड़ी अपने साथ ले गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।



इस संबध में शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें