फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएम-एसपी

Sun, 08 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है ये इसी बात से पता चलता है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुए रेपकांड के 48 घंटे बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रविवार को पीड़िता के माता-पिता से मिलने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा भी लिया। अफसरों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि हर हाल में दोषियों को जल्दी ही गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस बीच पीड़िता के पिता ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि उन्हें मुकामी पुलिस पर भरोसा नहीं है।
डीएम चंद्रकांत पांडेय और एसपी अनिल कुमार सिंह जिला मुख्यालय से रविवार को हलधरपुर थाना क्षेत्र के स्कूल पर पहुंचे। अधिकारियों ने उस कमरे का भी निरीक्षण किया जिसमें पीड़िता की लाश मिली थी।
विज्ञापन




एसपी ने हर बिंदु पर हलधरपुर थानाध्यक्ष से घटनास्थल से सबूत मिटाने के बाबत जानकारी ली। उन्होंने कमरे के फर्श की मिट्टी गीली होने के बारे में एसओ से पूछताछ की। होली के त्योहार के मद्देनजर छुट्टी होने पर वहां किसी चौकीदार के होने के होने या न होने पर भी सवाल किया।


इसके  बाद दोनों अधिकारी रतनपुरा पुलिस चौकी गए। अधिकारियों ने एक दारोगा को भेजकर मृतका के पिता को चौकी पर बुलवाया। उन्होंने पुलिस चौकी जाने से इनकार कर दिया।


तब डीएम और एसपी खुद मृतका के घर गए। वहां पर बंद कमरे में दोनों अधिकारियों ने लगभग आधे घंटे तक बात की। आला अफसरों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस किसी भी दबाव में काम नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें