ढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित कल्पनाथ नगर कालोनी में मंगलवार की रात को छत पर लगे सीढ़ी के दरवाजे को तोड़कर घर में घुसे चोर 30 हजार नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। घटना के समय पूरे परिवार के लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा कसबा में रहने वाले अपने लड़के के यहां गए हुए थे। पड़ोसी द्वारा चोरी की सूचना पर वापस आने पर गुरुवार को पीड़िता ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया हैं।
कल्पनाथ नगर कालोनी में जेपी सिंह का मकान हैं। जेपी सिंह ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह दो मई को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे जहां जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह 27 मई को पत्नी के साथ छत्तीसगढ के कोरबा निवासी अपने लड़के के यहां चले गए। घर की चाभी उन्होंने पड़ोसी के यहां रख दिया था। अचानक आठ जून को छत का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने सोचा कि शायद मकान मालिक घर वापस आ गए हैं। इसकी जानकारी लेने के लिए पड़ोसियों ने मकान मालिक को फोन किया। जब मकान मालिक ने बताया कि वे तो अपने बेटे के यहां कोरबा में ही हैं। यह बात सुनकर पडोसियों ने चोरी की आशंका जाहिर की । बृहस्पतिवार को जब वह घर आए तो तीन कमरों के ताले टूटे मिले। उसमें रखे आलमारी से चोरों ने तीस हजार नकदी सहित एक सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत एसओ राम सिंह का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।