नगर में सम्राट अशोक जयंती पर निकली शोभायात्रा।संवाद
नगर के भीटी चौराहे से मूंगेसर तक बृहस्पतिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर जनचेतना यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य लोग, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
लोगों ने एकत्रित होकर सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामश्रय मौर्या ने कहा कि अशोकष्टमी के दिन चक्रवर्ती सम्राट महान अशोक जयंती मनाई जाती है।
कहा कि सम्राट अशोक के अहिंसा, धर्म और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सम्राट अशोक के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर राधेश्याम मौर्या, देवेंद्र कुशवाहा, डॉ. ज्ञान प्रकाश मौर्या ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला।