फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट रहना जरूरी : आनंद अग्रवाल

विज्ञापन
नगर के स​हादतपुरा में आयोजित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक को संबो​धित करते उत्तर प्रदेश मोटर ट्
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित सभागार में बुधवार शाम उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि आनंद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में परिवहन (ट्रांसपोर्ट) व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट रहना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में ट्रांसपोर्ट यूनियन होनी चाहिए, जिसके माध्यम से संगठन अपनी बात प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रख सके। उन्होंने कहा कि बिना संगठन के मजबूती संभव नहीं है। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने की।
बैठक में आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, युसूफपुर, रसड़ा, फूलपुर, सरायमीर, बड़हलगंज, जौनपुर सहित कई क्षेत्रों के परिवहन व्यवसायी शामिल हुए। जिसमें ट्रांसपोर्ट कारोबार और उसकी स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह सेट्ठी ने कहा कि ट्रक मालिक से लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने लगातार नई समस्याएं खड़ी हो रही हैं, जिनमें टैक्स और वीएलटीडी जैसे उपकरणों को लेकर चुनौतियां शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक ट्रांसपोर्टरों की आवाज प्रभावी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा व्यापार ट्रांसपोर्ट है, और यदि इसके पहिए कुछ दिनों के लिए रुक जाएं तो इसका व्यापक असर पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
बैठक में मुख्य रूप से आनंद अग्रवाल, राजेंद्र सिंह सेट्ठी, राजकुमार गोयल, राजेश सिंह, फारुक भाई, रामनरेश तिवारी, रामभवन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन पुरुषार्थ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें