फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों को पालन लोगों का जीवन की बचाने के लिए जरूरी है। बीते दिसंबर माह में यातायात नियमों का पालन से जिले में बीस फीसदी तक सड़क हादसों में कमी आई तो मौत का ग्राफ भी 15 फीसदी कम हुआ।
विज्ञापन

यह बात बृहस्पतिवार को मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने जनवरी माह में सड़क हादसों को रोकने के लिए शुरू किए गए सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर बाइक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही।
संयुक्त शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा। अलग अलग थीम पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि प्रशासन द्वारा सड़क हादसों का ग्राफ कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सड़क हादसे वाले जगहों को चिह्नित कर ब्रेकर, क्रॉसिंग बनाने की कवायद के साथ बलिया मोड़, गाजीपुर तिराहा, फातिमा तिराहे पर चौड़ीकरण का कार्य भी किया गया है।
बताया कि संयुक्त प्रयास के बाद बेहतर परिणाम के बाद जनवरी माह में सड़क हादसों में 50 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य है, लेकिन इस लक्ष्य को पूरा करने में वाहन चालकों की सहभागिता बेहद अनिवार्य है।
इस दौरान विधायक मधुबन एवं जिलाधिकारी ने 50 बाइक सवार व्यक्तियों को हेलमेट वितरित किया गया तथा वहां पर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें