फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र उसरी खुर्द गांव में पेट्रोलपंप के पास बुधवार की शाम छह बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अभिमन्यु चौहान उर्फ मुन्नू (28) की मौत हो गई। पीछे बैठे अंगद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल भेजवाया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अभिमन्यु और अमिलहा निवासी अंगद यादव मादी बाजार गए थे। वहां से लौटते समय उसरी पेट्रोलपंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हेलमेट नहीं पहनने के कारण अभिमन्यु का सिर पेड़ से टकरा गया, जबकि अंगद उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट भेजवाया। सिर से अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही अभिमन्यु ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर दोहरीघाट थाना की पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। वो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
छह माह के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के सिर से पिता का साया छिन गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें