फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान टावर से महिला के सिर पर गिरा लोहा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (मऊ)। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव स्थित दलित बस्ती में मोबाइल टावर की मरम्मत करने के लिए चढ़े कर्मचारी के हाथ से छूटकर मोटा पाइप जैसा लोहा महिला के सिर पर गिर गया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने दो कर्मचारियों को पकड़ लिया। इस मामले में दो नामजद और दो अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तारा देवी (25) पत्नी गौतम मूलरूप से रानीपुर थाने के बड़ार गांव की रहने वाली थी। रानीपुर थाने के खुरहट बाजार में उसका मायका है। एक माह पूर्व तारा मायके आई थी। मंगलवार को वह दरवाजे पर बैठी थी। उसके घर के पास ही मोबाइल टावर लगा है। मंगलवार को कर्मचारी टावर पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था। इस दौरान कर्मचारी के हाथ से एक लोहा छूट गया। लोहा दूसरे लोहे से टकराकर तारा के सिर पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद टावर पर चढ़े कर्मचारी को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने टावर के नीचे खड़ी कार कब्जे में ले ली और उसके चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रानीपुर, थानाध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना के साथ सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल पहुंचे। पुलिस दोनों कर्मचारियों के साथ कार को कब्जे में लेकर थाने गई। इस दौरान तारा के पिता राजेंद्र राम की तहरीर पर पकड़े गए कर्मचारी और चालक पर नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें