मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के नए वेरीयेंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्तकता बरती जा रही है। शुक्रवार को जिले में 1380 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। सकारात्मक बात है कि इस रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। प्रभारी सीएमओ डॉ. बीके यादव ने बताया कि शुक्रवार को 434 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं 946 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली। इसमें भी कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि जिले में बीते एक सप्ताह में अभी कोई नया मरीज नहीं मिला है। अब तक जिले में 8,033 मरीज मिल चुके है। इसमें 8,252 मरीज ठीक हो चुके है, 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। कहा कि अब तक 3,86,079 संदिग्धों की एंटीजेन से जांच की जा चुकी है। जबकि 3,38,956 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच हो चुकी है। इसमें 3,37,365 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 3,33,636 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 1591 की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।