फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1382 संदिग्धों की जांच में पांच मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग कोविड-19 की 13 सौं से अधिक संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौटा। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल एल-2 में भर्ती कराने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार केे 832 संदिग्ध लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं लखनऊ लैब से आई 550 जांच रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नगर के सिंणी कॉलोनी से एक, घोसी के मुगधर से एक, विक्कमपुर से एक, बड़ागांव से एक, काझा से एक व्यक्ति संक्रमित मिला।
बताया कि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2830 पहुंच गई। इसमें 2746 मरीज रिकवर हो चुके है। 36 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि सक्रिय 48 मरीजों में 30 मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। बताया कि अब तक जिले में एक लाख 8 हजार 972 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई है। इसमें 1588 संक्रमित मिले। वहीं 73 हजार 734 संदिग्धों का नमूना लैब में भेजा गया है, इसमें 71 हजार 57 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 69 हजार 889 निगेटिव है, जबकि 2 हजार 677 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें