मधुबन वार्ड नंबर 15 में राजेश गौड़ के घर से मुख्य बाजार में जाने वाली इंटरलाकिंग सड़क उखडकी। स
मधुबन कस्बा स्थित वार्ड नंबर 15 में नवनिर्मित इंटरलाकिंग मार्ग की पहली ही बारिश में गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
अरविंद यादव, अनिल कुमार, संदीप और दीपक कुमार का कहना है कि मधुबन थाने के पीछे 400 मीटर लंबा इंटरलाकिंग मार्ग बने चार माह बाद ही उखड़ना शुरू हो गया है।
निर्माण कार्य के दौरान ही विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने आश्वासन देकर टाल दिया। यदि समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
इस बाबत नगर पंचायत मधुबन के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा का कहना है कि मार्ग का निर्माण कार्य डूडा की ओर से कराया गया है। विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।