फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेवेन्यू रिकॉर्ड कीपर सहित पांच कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मांग पत्र के सापेक्ष समय से अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान सामने आए इस प्रकरण में अभिलेख उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित रेवेन्यू रिकॉर्ड कीपर को तलब कर पत्रावलियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। साथ ही संबंधित रेवेन्यू रिकॉर्ड कीपर सहित पांच कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर उप जिलाधिकारी दीपक सिंह ने रिकॉर्ड रूम का स्थलीय निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान रिकॉर्ड रूम में विभिन्न स्तरों पर अनियमितताएं तथा अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पाई गई। अभिलेखों की सुव्यवस्थित और समयबद्ध उपलब्धता में कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासकीय अभिलेखों के रखरखाव में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने तथा अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित रेवेन्यू रिकॉर्ड कीपर सहित कुल पांच कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न होने को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें