फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आरओबी के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में बाल निकेतन के पास रेलवे समपार संख्या बी पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सेतु निगम के सहायक अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत रेलवे के हिस्से का निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा फ्री होल्ड भूमि का क्लीयरेंस न होने, नगर पालिका की कुछ दुकानों और विद्युत निगम द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण न किए जाने के कारण भी निर्माण में बाधाएं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि चौक क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण सीमा में एक मस्जिद, सिंधी कॉलोनी के कुछ मकान भी आ रहे हैं, जिन्हें नियमानुसार खाली कराया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करते हुए विद्युत पोल शिफ्टिंग, नगर पालिका की दुकानों को हटाने, मस्जिद एवं सिंधी कॉलोनी के प्रभावित मकानों को नियमानुसार खाली कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।
जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता सेतु निगम को निर्देश दिया कि परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र, प्राप्त करने के उपरांत ही संबंधित कार्य आगे बढ़ाए जाएं। बैठक में सहायक अभियंता सेतु निगम ने बताया कि प्रस्तावित आरओबी के लिए कुल 9962.63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें सेतु निगम अंश 8540.85 लाख रुपये, रेलवे का अंश 1421.78 लाख रुपये है। परियोजना का निर्माण नाबार्ड-28 योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। परियोजना का कार्य मार्च 2024 में प्रारंभ हुआ था तथा इसके पूर्ण होने की अंतिम तिथि जून 2027 है। वर्तमान में परियोजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 63 प्रतिशत है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें