दोहरीघाट / घोसी (मऊ)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में सीओ और आबकारी इंस्पेक्टर के साथ बुधवार को क्षेत्र की शराब की दुकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम को कुछ गड़बड़ी नहीं मिली। आबकारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत मिली थी कि शराब की दुकानों पर कुछ गडबड़ी हो रही है। इसके लिए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बनगांवा से लेकर दोहरीघाट तक सभी दुकानों पर छापा मारा गया। अधिकारियों ने स्टाक रजिस्टर भी चेक करते हुए शराब के दामों में ओवर रेटिंग न हो। एसडीएम ने कहा कि दुकानों पर साफ सफाई होनी चाहिए। चेतावनी दी कि अगर कोई अनियमितता पायी गई तो दुकानों को सीज कर दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने पुलिस टीम व आबकारी विभाग को शराब की दुकानों की नियमित चेकिंग करते रहने को कहा। संयुक्त टीम में आबकारी विभाग की टीम समेत क्षेत्राधिकारी घोसी के साथ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में फोर्स रही।
वही घोसी के तीन स्थानों पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविप्रताप सिंह और आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मौर्य की टीम ने बुधवार की शाम तक आधा दर्जन देशी,अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।घोसी नगर के मधुबन मोड़ स्थित दुकानों पर साफ सफाई में कमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार का निर्देश दिया। साथ ही ओवररेटिंग न करने की चेतावनी दिया। एसडीएम , सीओ और आबकारी निरीक्षक ने घोसी नगर के मधुबनमोड स्थित देशी,अंग्रेजी व बियर की दुकानों पर पहुंच कर स्टॉक रजिस्टर, रेट बोर्ड आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कोविड नियमों का कड़ाई से पालन का सख्त निर्देश दिया। इसके बाद चीनीमिल स्थित देशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। यहां भी स्टाक रजिस्टर, रेटबोर्ड को ठीक रखने का निर्देश दिया।दोहरीघाट नगर स्थित देशी, अंग्रेजी व बियर की दुकानों का निरीक्षण कर ओवररेटिंग वन करने की चेतावनी दिया। इसके बाद रामपुर धनौली स्थित देशी,अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी को चेतावनी दिया कि किसी भी हालत में ओवररेटिंग न करें।