फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने किया आश्रम पद्धति विद्यालय की भूमि का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन।वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के बब्बन का पूरा में 5 एकड़ की सीमा में 25 करोड़ के लागत से समाज कल्याण विभाग से बनने वाले आश्रम पद्धति विद्यालय की भूमि का निरीक्षण बुधवार को किया। वन मंत्री ने कहा कि शिक्षा के मामले में देवारांचल काफी पिछड़ा है। आर्थिक तंगी इनके बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने में आड़े आ जाती है। इस दशा में देवारांचल में आश्रम पद्धति का विद्यालय अनुसूचित व पिछड़े जाति के कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। अब देवारांचल विकास के दौड़ में तेजी के साथ आगे आएगा। आगें उन्होंने ने कहा कि विद्यालय के साथ ही यहाँ तीन एकड़ भू भाग में मिनी स्टेडियम के लिए भी शासन को पत्रावली प्रेषित की गई है। स्थानीय बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने के साथ ही रसूलपुर आश्रम और विंटोलिया में 24 करोड़ के लागत से पक्का ठोकर बनने के लिए शीघ्र धन अवमुक्त कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, शिव प्रकाश उपाध्याय, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह,अनिल मिश्रा, राहुल दीक्षित ,बलवंत चौधरी, गुलाब कुशवाहा, राजेश चौहान ,पब्बर चौहान ,सोनू राजभर,पप्पू मिश्रा,रमेश शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बैजनाथ कन्नौजिया के परिजनों को मिलेगा आवास
मंत्री दारा सिंह चौहान तहसील के भेडकुल सुल्तानपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बैजनाथ कन्नौजिया के घर भी गए। उनके चित्र पर माल्यर्पण किया और उनके परिजनों को आवास आवंटित कराने के लिए एसडीएम लालबाबू दुबे को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें