फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनास्थल का करें निरीक्षण, अफवाहों का करें खंडन : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में सोमवार की देर शाम कानून-व्यवस्था और अपराध समीक्षा बैठक एसपी कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसपी ने थाना प्रभारियों को छोटी घटनाओं पर विशेष नजर रखने और तत्काल विधिक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही गंभीर घटनाओं पर तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण करने और उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए। वहीं, जनशिकायतों और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से और अतिशीघ्र करने पर जोर दिया गया।
इसके लिए मौके का भ्रमण अनिवार्य बताया गया। इसके अलावा अपराधों को रोकने के लिए पैदल गश्त और पिकेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने को कहा गया।
विज्ञापन

सभी थानों को पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराने को कहा गया। संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस और थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पांच दिवस में करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने और अफवाहों का जल्द खंडन करने को कहा गया। बैठक में एएसपी अनूप कुमार सहित सभी थाना प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें