फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर वेबसाइट पर डालें

Wed, 03 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जनपद  के लिए शासन द्वारा नामित नोडल सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पनधारी यादव ने बुधवार को जनपद में शीतकालीन भ्रमण के दौरान  पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित मऊ बलिया मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। गांवों में 10 घंटे तथा शहरों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। थानों में सभी एफआर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद शहर में पहुंचे सचिव ने शहर में विद्युत विभाग द्वारा भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य का ब्रम्हस्थान पर स्थलीय निरीक्षण किया। विकास खंड परदहां में  निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण को जल्द पूरा  करने के निर्देश दिए। विकास खंड परदहा का निरीक्षण  किया।

 निरीक्षण में लोहिया आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रतिमा सिंह, एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारी रफुद्दीन की जीपीएफ पासबुक का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सचिव ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा जिन  योजनाओं में धन प्राप्त हो चुका है उसे इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

 सचिव द्वारा उप्र सरकार द्वारा लांच किया गया जन शिकायतों के पोेर्टल का प्रचार-प्रसार कराकर इसी माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण किया जायें  क्योंकि इस पोर्टल की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। सचिव ने थानों में सभी प्राथमिकी को वेबसाइट पर अपलोड करने के  निर्देश दिए तथा गांवों में 10 घण्टे तथा शहरों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश विजली विभाग को दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को जननी सुरक्षा में दी जाने वाली धनराशि को तुरंत लाभार्थियों को देने की हिदायत दी।

 सचिव ने लोहिया आवास एवं इंदिरा आवास की धनराशि समय से लाभार्थियों के खाते भेजने के निर्देश दिए। सचिव ने प्राथमिक  विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि गांव एवं ब्लाक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों के माता-पिता एवं बच्चों को अधिक स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। सचिव द्वारा सिचाई विभाग, समाजवादी पेंशन, विकलांग कल्याण, जनेश्वर मिश्र ग्राम, खाद्य  आपूर्ति, नेडा, पंचायती राज, आगनबाड़ी, सहित संबंधित सभी विभागों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


 सचिव द्वारा वर्ष 2014-15 के लिए चयनित लोहिया गांव  फतहपुर ताल नरजा में चौपाल लगाने के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी  गिरिजेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा0 हरिचरन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट  अमरनाथ राय, उपजिलाधिकारी सदर डॉ. आरडी पांडेय, उप निदेशक कृषि सहित जनपदीय स्तरीय अधिकारी एवं निर्माण इकाई के अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें