फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान मासुम नेहा ने तोड़ा दम, दो बहनों की हालात अब भी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी एक महिला ने बीते शुक्रवार को तीन पुत्रियों के साथ जहर का सेवन कर लिया था। जहां इन चारों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बालिका ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला और उसकी दोनों पुत्रियों की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी सरोजा (35) पत्नी स्व. हाफिज ने अपने छह साल के पुत्र करिया, मोनू तीन साल और लडकी नेहा डेढ़ के साथ बीते शुक्रवार को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाने के बाद महिला ने खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया था।घटना की जानकारी पर सरायलंखसी पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां इलाज के दौरान शनिवार को मासुम नेहा की मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें