फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित हो चुका है भारत : वंदना योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना/रानीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का मुहम्मदाबाद विधानसभा में चल रहा दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि आज भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित हो चुका है
विज्ञापन

दूसरे दिन रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा रानीपुर ब्लॉक में एनजीओ तथा क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के साथ बैठक करने के साथ ही सुरहुरपुर करहां में पार्टी में मोर्चा से ही जुड़ी महिलाओं एवं नेताओं के साथ बैठक हुई। मुख्य अतिथि वंदना योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो पात्र प्रत्येक भारतीय परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है। यह योजना लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों को सेवा प्रदान करती है।
आज भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिष्ठापित हो चुका है और भारत की विकास गाथा प्रधानमंत्री मोदी की आत्म-निर्भरता और गरीब कल्याण के संकल्प एवं सर्वस्पर्शी व सर्व-समावेशी सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता चंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने सुनिश्चित किया कि सरकारी योजनाएं देश के प्रत्येक नागरिक के लिए हों और इनका लाभ निष्पक्षता से सभी वर्गों, समुदायों और व्यक्तियों को मिले। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूनम सरोज, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, सरोज सिंह, कवल गिरी, पूजा राय, रामशरण चौहान, आकाश मल्ल, अर्पित उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें