फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा के राष्ट्रीय सचिव के आवास पर आयकर विभाग का छापा, सपाई बोले- बौखलाहट में है सरकार

Sat, 18 Dec 2021 07:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आयकर विभाग ने शनिवार को कई सपा नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा।  एक टीम मऊ जिले में सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता  राजीव राय के यहां छापा मारने पहुंची। 
विज्ञापन
सपा नेता राजीव राय के बाहर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के पुरानी तहसील स्थित आवास पर छापा मारा। टीम वित्तीय लेनदेन, डिजिटल लेनदेन, बैंकिंग दस्तावेज, गहने, शेयर में निवेश आदि की जांच कर रही है। इस दौरान राजीव राय की तबीयत भी खराब हो गई।

विज्ञापन


वाराणसी और बंगलूरू की सात वाहनों से पहुंची आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हो हल्ला मचाया। इसको देखते हुए मौके पर पीएसी बल के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। रात तक कार्रवाई जारी है। 

सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे
सपा प्रवक्ता राजीव राय के आवास पर छापे की सूचना पर सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार बौखलाहट में कार्रवाई कर रही है। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि राजीव राय की लोकप्रियता से सरकार घबरा गई है। सरकार की खामियां गिनाने वालों को डराने के लिए सरकार ऐसे कदम उठा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

राजीव राय बोले-  राजनीतिक द्वेष के चलते छापा

सपा नेता के घर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान आवास के गेट पर आकर राजीव राय ने बताया कि सुबह अचानक कुछ लोग खुद को इनकम टैक्स विभाग का बताते हुए उनके घर में घुस गए। बताया कि दो कमरों का मकान है लेकिन कार्रवाई में काफी समय लगाया जा रहा है। आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते छापा मारा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाने के अपील की।

कहा कि आयकर विभाग को अपना काम करने दें। समाजवादी ऐसे छापों से डरने वाले नहीं है। हालांकि इसके बाद राजीव राय को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान शहर के चार थानों की फोर्स और पीएसी साथ सीओ सिटी धनंजय मिश्रा मौजूद रहे।

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। आगरा, मैनपुरी, लखनऊ तथा मऊ में इन नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से जांच कर रही हैं।

यूपी में मेरा कोई कारोबार नहीं

सपा नेता के घर के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
राजीव राय ने मीडिया से कहा कि यूपी में उनका कोई कारोबार नहीं है। वह किसी प्रकार का कोई ठेका-पट्टा नहीं कराते हैं। वह छापे से डरने वाले नहीं हैं, बल्कि दो गुनी रफ्तार से मऊ के लोगों की मदद में जुट जाएंगे। कहा कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं है।

उन्होंने गेट के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित करने का मुकदमा दर्ज कर बदनाम करने का अवसर मिल सके। राजीव राय के आवास पर आयकर विभाग के छापे के दौरान चिकित्सकों की एक टीम पहुंची। टीम ने राजीव राय की फिजियोथेरेपी की। 

आयकर टीम से नोकझोंक

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव राजीव राय के आवास पर शनिवार सुबह छह बजे ही आयकर विभाग के अधिकारी गेट खुलवा कर अंदर चले गए और बाहर का गेट बंद करा दिया। बाद में जब कर्मचारी गाड़ी से लैपटॉप वगैरह लेकर आने लगे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया और कहा कि इसकी जांच कराकर अंदर ले जाइए।

इसको लेकर कार्यकर्ताओं की टीम से नोकझोंक भी हुई। तब स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई और थोड़ी ही देर में शहर कोतवाल क्षेत्राधिकारी नगर सहित दो ट्रक पीएससी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घर के अंदर से लेकर बाहर तक घेर लिया गया।  
विज्ञापन

बलिया के रहने वाले हैं सपा नेता

सपा नेता राजीव राय - फोटो : सोशल मीडिया।
सपा नेता राजीव राय मूलत: बलिया जिले के रहने वाले हैं। उनका बंगलूरू में पैरामेडिकल कॉलेज और संस्थान हैं। दुबई में भी उनके कुछ कारोबारी प्रतिष्ठान हैं। 2019 में मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। इस बार घोसी से ही विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें