फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के अंदर हो जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मंडलायुक्त मनीष चौहान की अध्यक्षता में जनपद के न्यायालयों में विभिन्न धाराओं में दायर राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि 16 सितंबर 2023 को कुल 186469 राजस्व वाद पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 151208 वादों की निस्तारण किया गया था, जो कुल का 81.09 प्रतिशत था।
विज्ञापन

3 दिसंबर 2023 तक कुल 209388 वादों के सापेक्ष 192501 वादों का निस्तारण किया जा चुका है, जो कुल का 91.94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर से वादों के निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान में कुल पंजीकृत वादों के सापेक्ष निस्तारण में 10.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंडल आयुक्त ने एक वर्ष से अधिक वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। मंडल आयुक्त ने निचली अदालतों द्वारा पारित आदेशों की रैंडम जांच करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के अंदर ही जारी करने तथा विभिन्न धाराओं में दायर वादों के निस्तारण में भी समय सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पीठासीन अधिकारियों को दिया। इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें