मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से 400 लोगों को मृत दिखाकर नाम काट दिया गया है। सूची प्रकाशन के बाद करहां की दो बार से निर्वाचित ग्राम प्रधान पूनम जायसवाल, प्रतिनिधि श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व प्रधान सुशीला देवी का भी नाम काट दिया गया है।
पिछले पंचायत चुनाव में 4886 मतदाता दर्ज थे, नई सूची में यह संख्या घटकर 4016 रह गई है। इसी तरह शमशाबाद ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रामजीत यादव, देवसीपुर के प्रधान वीरेंद्र राजभर की पत्नी सरोज राजभर का नाम भी सूची में दर्ज नहीं है।कोठिया ग्राम पंचायत में भी 100 से अधिक जीवित मतदाताओं को मृत दिखाकर नाम काट दिया गया है।