घोसी कोतवाली की पुलिस बृहस्पतिवार की सुबह 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार करने आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना पहुंची। वहां की पुलिस टीम के सहयोग से खानकाह बिंदवल गांव निवासी इनामी गैंगस्टर संतोष सोनकर (45) को गिरफ्तार कर लिया।
इसके विरुद्ध दोहरीघाट थाना में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई के बाद से फरार चल रहा था। नोटिस भेजने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। चकमा देकर हर बार भाग जाता था। मऊ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।