फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नए शिक्षा सत्र में पढ़ाई के साथ खेलों में भी दक्ष होंगी बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नए शिक्षा सत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को अब शिक्षा के साथ ही खेलों में आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार ने उनकी प्रतिभा निखारने के लिए एक कस्तूरबा, एक खेल योजना लागू की है। इसके तहत कस्तूरबा विद्यालयों में खेलों की आधारभूत सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। पहलेे चरण में दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयोें में लागू की गई है।
विज्ञापन

जिले में रतनपुरा, घोसी, बड़रांव, कोपागंज, मुहम्मदाबादगोहना और रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक वर्ष 100-100 छठवीं कक्षा में बालिकाओं को प्रवेश दिया जाता है। नए शिक्षा सत्र से बालिकाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी दक्ष बनाने की कवायद तेज हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में कस्तूरबा विद्यालय रानीपुर में एथलेटिक्स, कस्तूरबा विद्यालय मुहम्मदाबादगोहना में बैंडमिंटन में एक कस्तूरबा, एक खेल योजना लागू की गई है। टीम के चयन के दौरान सभी विद्यालयोें की टीमें प्रतिभाग करेंगी। बेहतर रिजल्ट मिलने पर शेष विद्यालयों में एक कस्तूरबा, एक खेल योजना लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं के लिए समय का प्रबंधन भी किया जाएगा। छात्राओं को खेल का अभ्यास कराने के लिए एक शिक्षिका को खेल शिक्षिका के रूप में नामित किया जाएगा। खास बात यह है कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं सीधे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी।
वार्डन की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षिका या क्रीड़ा प्रभारी के साथ दो शिक्षिकाओं और दो छात्राओं की समिति का गठन किया जाएगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनिल चौरसिया का कहना है कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में दक्ष बनाने के लिए एक कस्तूरबा, एक खेल योजना लागू की गई है। योजना के तहत पहलेे चरण में दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयोें में योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें