मऊ। सपा कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव, सदस्यता अभियान और पार्टी में सर्व समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहाकि एक जुलाई से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक सर्व समाज को जोड़ना है। नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी साथी इस कार्यक्रम को मिलकर ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें। कहाकि आज देश में अराजकता की स्थिति उपन्न कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार देश को नफरत की आग में झोंक रही हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी और टैक्स की मार से ऊब चुकी है। सरकार व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म के नागरिकों का लगातार टारगेट कर उत्पीड़न कर रही है। ऐसे में समजवादी पार्टी इसका हर मोर्चे पर विरोध करेगी। सपा के वरिष्ठ नेता मुसाफिर यादव ने कहाकि कार्यकर्ता मुद्दों को लेकर संघर्ष करें और जेल जाने से कत्तई न डरें वरना सरकार उन्हें हमेशा डराती रहेगी। बैठक में नन्हकू राजभर, कुद्दूस अंसारी, शिवचंद राम, महेंद्र चौहान, दिनेश यादव गुड्डू, वीरेंद्र चौहान, शाहनवाज आलम, राजेश यादव, राधेश्याम मौर्य, वीरेंद्र लोहिया आदि शामिल रहे।