फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सहादतपुरा में डेढ़ किलोमीटर में 6 यूरिनल किसी का दरवाजा गायब, कहीं फैला कूड़ा

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्वदेशी कॉटन मिल के सामने बंद पड़ा पिंक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
मऊ। शहर का हृदय स्थल कहा जाने वाला सहादतपुरा मुख्य बाजार इन दिनों नो टॉयलेट जोन में तब्दील हो चुका है। जिला अस्पताल से लेकर रोडवेज के बीच करीब डेढ़ िलोमीटर के दायरे में नगर पालिका द्वारा बनवाए गए सभी 6 सार्वजनिक यूरिनल पूरी तरह बदहाल और निष्प्रयोज्य पड़े हैं।
विज्ञापन

इन सबके बीच बना पिंक शौचालय हमेशा ताले में कैद रहता है। हालत यह है कि बाजार में खरीदारी करने या काम से आने वाले लोगों को अगर लघुशंका लग जाए, तो उनके पास घर लौटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। मुख्य मार्ग पर बने इन 6 यूरिनल में से किसी का दरवाजा गायब है, तो किसी में गंदगी और कूड़े का अंबार लगा है।
पानी की सप्लाई ठप होने और नियमित सफाई न होने के कारण इनके पास से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। महिलाओं की सुविधा के लिए नगर के स्वदेशी कॉटन मिल के पास लाखों की लागत से पिंक शौचालय का निर्माण तो कराया गया लेकिन वह अधिकतर समय बंद ही रहता है। बाहर से आने वाली महिलाओं, छात्राओं और बुजुर्गों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय पर लटका ताला नगर पालिका के स्वच्छता दावों की पोल खोल रहा है।

नगर के सहादतपुरा स्वदेशी कॉटन मिल के सामने बंद पड़ा पिंक शौचालय। संवाद

नगर के सहादतपुरा स्वदेशी कॉटन मिल के सामने बंद पड़ा पिंक शौचालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें