फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up chunav 2022:  मुख्तार अंसारी की जगह बेटे अब्बास अंसारी ने सुभासपा से किया नामांकन

Mon, 14 Feb 2022 09:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

सोमवार को प्रस्तावकों तथा अधिवक्ताओं के साथ मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने नामाकंन किया। उन्होंने कहा कि मऊ जिले से उनका लगाव है, अब यह उनकी कर्म भूमि है और जनता उनके साथ है। 
 
विज्ञापन
मऊ में कलेक्ट्रेट में सदर विधानसभा से नामांकन करते सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें चरण के लिए सोमवार को मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने सुभासपा से मऊ सदर सीट के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। नामाकंन में महज दो दिन का समय ही शेष बचा है। अभी तक मुख्तार अंसारी की तरफ से नामांकन न होने की स्थिति में अब्बास के ही चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है। 

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर बाद प्रस्तावकों तथा अधिवक्ताओं के साथ अब्बास अंसारी ने नामाकंन किया। नामांकन के बाद अब्बास अंसारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि मऊ जिले से उनका लगाव है, अब यह उनकी कर्म भूमि है और जनता उनके साथ है।

सोमवार को मुख्तार की तरफ से नामांकन न करने पर लोगों ने इस बार चुनाव न लड़ने का संभावना जताई है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्तार अंसारी ने भविष्य को देखते हुए यह फैसला बहुत ही सोच समझकर लिया होगा। नामांकन के बाद मीडिया से अब्बास अंसारी ने कहा कि पिता और पुत्र में फर्क नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें