फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मानक को ताक पर रखकर बना था हॉट एंड कूल, सील की कार्रवाई करेगा प्रशासन

Sat, 28 Sep 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में मानक को ताक पर रखकर बनाए गए हॉट एंड कूल को प्रशासन द्वारा सील करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच पड़ताल की है। 
विज्ञापन
हॉट एंड कूल को किया जाएगा सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ प्रशासन टीम द्वारा शनिवार को नगर के सहादतपुरा स्थित प्रसिद्ध हॉट एंड कूल को सील करने का निर्देश दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इसके पीछे की वजह हॉट एंड कूल द्वारा पास कराए गए नक्शे के विपरित कार्य कराया जाना है। प्रशासन ने यह कार्रवाई गोपनीय सूचना पर की है। उधर, जिले के प्रसिद्ध दुकान पर प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में चर्चा होती रही।

विज्ञापन


यह है मामला
सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर में गोपनीय शिकायत पर प्रशासन की टीम सहादतपुरा स्थित नए हाट एंड कूल पहुंची। यहां पाया गया कि संचालक द्वारा 2023 में जो नक्शा पारित कराया गया था, उसके मानक पर यह दुकान संचालित नहीं हो रही। बताया कि यह होटल और पैलेस के नाम पर है। इतना ही नहीं नक्शे में आगे तीन दुकानें दस बाई बारह की तो नौ फीट का रास्ता दिखाया गया है। उसके बाद एक दुकान और फिर रास्ता, बीस बाइ बीस की दुकान संचालित होना बताया गया। 

उसके बाद पीछे खुली जगह के साथ उसके पीछे ही दो कमरे, चार बाथरूम, तो दाय साइड में पार्किग स्थल होना बताया गया। लेकिन इनके द्वारा दस बाइ बारह की दुकानों में आईसक्रम पार्लर, बेकरी बना दिया। संचालक को जहां रास्ता और दुकानें देनी थी, वहां छोटा रेस्ट्रोरेंट बना दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं उसके पीछे जहां  खुली जमीन छोड़नी थी, दो कमरे बनाना था, चार बाथरूम बनाना था। वहां पर पूरा रेस्ट्रोरेंट हाल बना दिया है। वहीं जहां इनकी किचिन बनी है, उसको ओर रेस्ट्रोरेंट के एरिया को बनाकर पार्किग बनाना था। बताया कि जो नक्शा पारित कराया गया है, उसका एक फीसदी भी मानक नहीं पूरा किया गया। बताया कि संचालक द्वारा जो बेकेंट हाल बनाया गया है, उसका तो नक्शा में जिक्र तक नहीं है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें