फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में खुशहाली लानी है तो सरकार बदलनी होगी : सपा विधायक

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के अमरहट गांव में पीडीए की बैठक को संबोधित करते विधायक राजें
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। समाजवादी पार्टी की तरफ से रविवार को विधानसभा के सेक्टर अमारी के ग्राम सभा अमरहट राजभर बस्ती में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि देश में खुशहाली लानी है तो सरकार बदलनी होगी।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र व्यवस्था को स्थापित करने में पूरी तरह असफल है। देश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। चुनाव आयोग से लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। चुनाव परिणामों को बदलने में कहीं न कहीं सत्ता पक्ष की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अगर देश में खुशहाली का माहौल कायम करना है तो सरकार को बदलना जरूरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक असहज महसूस कर रहा है। जिस देश का किसान, छात्र, नौजवान परेशान होगा। वह देश विकास की राह पर कैसे बढ़ सकता है? विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। कहा कि प्रदेश में मदरसों और प्राथमिक विद्यालय को बंद करके छात्रों के जीवन को बर्बाद किया जा रहा है। बैठक में मिट्ठू राजभर, सदानंद यादव, जय हिंद यादव, राजेश यादव, राजकुमार यादव, राजेश कुमार, राम केवल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें