दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्रेम नगर चकिया में करंट से युवक की मौत के बाद पीएम हाउस पर रोते बि
- फोटो : संवाद
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी राजाराम (40) की करंट लगने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। वह पड़ोसी के घर बिजली का फॉल्ट ठीक करने गया था। जिला अस्पताल से पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में ले लिया। राजाराम की थाना क्षेत्र के प्रेम नगर चकिया में साइकिल की दुकान है। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दुकान के बगल में रहने वाले प्रेम नगर चकिया निवासी राजू के घर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। राजाराम उसे ठीक करने गया था, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। राजू ने आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। राजाराम के दो बेटे राज (3) और आठ माह का बेटा रुद्र है। पत्नी रंजना और मां का रो रोकर हाल बेहाल था।