फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीए अध्यक्ष की चिकित्सक पत्नी का उन्नाव में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/घोसी इंडियन डेंटल एसोसिऐशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव वर्मा की पत्नी डॉ. अंजनी कुशवाहा का रविवार की देर रात उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में डॉ. राजीव वर्मा और उनका बेटा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को घोसी कस्बा सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के समय चिकित्सक दंपती अपने बेटे का एडमिशन कराने के कोटा जा रहे थे।
विज्ञापन

घोसी कस्बा स्थित नवजीवन अस्पताल की महिला चिकित्सका डॉ. अंजनी कुशवाह अपने पति डॉ. राजीव वर्मा तथा पुत्र का एडमिशन कराने के लिए कोटा को निकले थे। रविवार देर रात करीब 11 बजे वह उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे थे कि उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में डॉ अंजनी कुशवाहा को गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में परिजन उनको उपचार के लिए आजमगढ़ लौट रहे थे, जहां आजमगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ था।
आईडीए अध्यक्ष की पत्नी की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने पर आईडीए सचिव डॉ. शैलजाकांत पांडेय की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन सोमवार को उनके क्लीनिक पर किया गया। जहां डॉ. असगर अली, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. अंजनी त्रिपाठी, डॉ. आसिफ उस्मानी, डॉ. मयंक चौबे, डॉ. फहद खान, डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. रूची अग्रवाल आदि आईडीए के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें