फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को आईसीटी आधारित शिक्षा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए आईसीटी आधारित शिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी शैक्षिक कैलेंडर में शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और डिजिटल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 757 प्राथमिक, 159 उच्च प्राथमिक और 292 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 1.30 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। विभाग द्वारा जारी शैक्षिक सत्र 2026-27 के एकेडमिक कैलेंडर में शिक्षण व्यवस्था को डिजिटल और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया है।
इसके लिए विद्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार कक्षा छह से आठ तक प्रत्येक घंटे में कम से कम 10 मिनट आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) आधारित शिक्षण अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

इन कक्षाओं में बच्चों को ई-कंटेंट, वीडियो लेक्चर, इंटरएक्टिव क्विज, स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल टूल्स के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, जिससे पढ़ाई अधिक रोचक और सरल होगी।
विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी अभिभावकों से फोन पर संपर्क और आवश्यकतानुसार घर जाकर विजिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
इसके अलावा कक्षा छह से आठ में विज्ञान विषय के अंतर्गत विज्ञान निर्माण गतिविधियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा दिया जाएगा। ओडीओपी और पीएमश्री विद्यालयों के तहत निर्धारित 22 प्रकार की गतिविधियों के संचालन पर भी विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें