फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार साल बाद लौटा पति, मायके से मिलने पहुंची तो दहेज के लिए दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हूंसापुरा निवासी महिला ने अपने पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसका पति चार साल बाद सऊदी दुबई से घर लौटा था। जिसकी जानकारी होने पर जब वह उससे मिलने ससुराल पहुंची, तो उसने तीन तलाक दे दिया। इससे पहले उसके परिजनों ने बाइक, पांच लाख रुपये न मिलने पर उसके विदेश जाते ही मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी फरजाना खातून ने बताया कि उसका निकाह 19 फरवरी 2019 में कोपागंज नगर के हुंसापुरा निवासी खुर्शीद आलम पुत्र मौलवी वसीकुर्रहमान के साथ हुआ था। निकाह के समय मायके से ससुराल पक्ष के लोगों को उपहार स्वरूप फ्रीज, कूलर, सोफा, बेड सहित अन्य गृहस्थी के सामान दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी कुछ माह बीतने के बाद पांच लाख रुपये नकदी और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि जब उसके मायके के लोगों ने इस संबंध में असमर्थता जताई तो उसके पति खुर्शीद आलम, सास शरीफुन्नेशा, ननद फातिमा, मोहसिना, देवर शाह आलम, नूर आलम और तनवीर आलम तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। मारपीट करने लगे। इस बीच कुछ दिन बाद उसका पति सउदी चला गया। उसके जानेे के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई, जिसके बाद ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वो अपने मायके में ही रह रही है। चार साल बाद उसका पति बीते बृहस्पतिवार को सउदी से वापस घर आने की सूचना पर वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची, तो उसके पति ने उसके भाई के सामने ही उसे तीन तलाक दे दिया। जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसका पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर एक बार फिर हम भाई-बहन को घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें